फिरोजाबाद: गुरु के बिना जीवन नहीं होता शुरू-दीपक अग्रवाल

-भाविप ने गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में शिक्षकों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, जलेसर रोड पर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में ब्रज प्रदेश के पूर्व पदाधिकारी आनन्द मित्तल ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। पूर्व अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बढ़ावा दिया।

उन्होंने कहा कि बिना गुरु के जीवन शुरू नहीं हो सकता है। अतः हमें जीवन में गुरु को प्रथम स्थान पर रखना चाहिए। शाखा अध्यक्ष अमित जैन राजा ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। सचिव नितिन अग्रवाल मोंटू ने छात्र-छात्राओं को गुरूओ का सम्मान करने का महत्व बताया। अंत में कोषाध्यक्ष अभिनय मित्तल, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संघ प्रचारक अखिलेश शर्मा, डॉ प्रभाकर राय, राजेश गुप्ता, सचिन मित्तल, उमेश शर्मा, मयंक जैन, संजीव शर्मा, प्रदीप जैन, विनय मित्तल, पराग शर्मा, रीतेश कुमार जैन, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *