फिरोजाबाद: जनकल्याण शिविर में पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं को मिला लाभ

फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक मनीष असीजा के निर्देशन में छोटेलाल इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में 39 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, 65 आयुष्मान कार्ड (70 वर्ष), 44 जिला उद्योग केंद्र आवेदन, 50 राशन कार्ड, 121 नए लेबर कार्ड एवं संबंधित कार्य, 35 विधवा पेंशन, 27 वृद्धा पेंशन, 11 दिव्यांग विभाग, 2 राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 5 नए वोटर कार्ड, 5 ईश्रम कार्ड, 111 आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन हुए। शिविर में कुल 520 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, सहायक नगर आयुक्त निहाल सिंह, तहसीलदार सदर सुशील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबदन राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी केशरी नंदन, समाज कल्याण अधिकारी राजमती सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अदिति सक्सेना, सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार, नगर निगम से जूनियर इंजीनियर अभिषेक, गोविंद, अजीत, लेखपाल उमेश राठौर, प्रबल प्रताप सिंह, संजय बघेल, गौरव शाक्य, एलडीएम रमन कांत, पार्षद उषा देवी शंखवार, सुनील वर्मा, अनिल शंखवार, अजब सिंह शंखवार, भगवान सिंह झा, राजेन्द्र बोहरे, सत्यवीर गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, विनोद तोमर, हरी निवास शर्मा, त्रिलोकी नाथ, योगेश बघेल, राजीव शर्मा, गीता राठौर, राधा शंखवार आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *