फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के सौ सैय्या व 200 सैय्या चिकित्सा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के परिजनों से वार्ता कर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी के साथ जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी एवं अस्पताल परिसर का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों के पास जाकर बातचीत की और अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रहीं, सुविधाओं व दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सा तथा कर्मचारियों के व्यवहार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ रहे सर्दी, जुखाम, बुखार और फ्लू के मरीजों के इलाज हेतु की गई तैयारी की समीक्षा की।
निरीक्षण के डीएम ने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में जहां कहीं भी गंदगी या अव्यवस्थाऐं पाई गई है, उसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराया जाए। यदि अस्पताल की लिफ्ट अथवा उपकरण एवं अन्य कोई सुविधा बंद पड़ी हुई है, तो उसे त्वरित गति से ठीक कराकर सुचारु किया जाए, अस्पताल परिसर में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताएंे है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही पाई गई तो, जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी कठोर दंड पाने के लिए तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।






