फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन दबरई का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, स्वच्छता एवं सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने कक्षावार छात्राओं के अध्ययन् की स्थिति और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देश दिए। विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था, प्रकाश तथा कुछ टोटियांे के खराब पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य को तत्काल आवश्यक सुधार तथा मरम्मत कराने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश अकेला उपस्थित रहें।








