फिरोजाबाद: नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। नारी जागरण सेवा संस्थान, द्वारा ग्राम नगला तुर्किया, मक्खनपुर में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा को लेकर स्थानीय नागरिकों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, बैंकिंग उत्पादों, जमाकर्ताओं के अधिकार, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित बचत की आदत व्यक्ति एवं परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाती है। संस्थान के अंकित शर्मा ने जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग सेवाओं, शिकायत निवारण व्यवस्था, सुरक्षित डिजिटल भुगतान तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैंक ग्राहक को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। गौरव सिंह बताया कि डिजिटल सुविधाओं ने बैंकिंग को सरल बनाया है, लेकिन इनके उपयोग के दौरान सतर्क रहना भी आवश्यक है। संचालन राजेश राज ने किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *