फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने 85 नागरिक आरक्षकों को बांटे अधिकृत पहचान पत्र

-सुरक्षा, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा बनाए रखने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों एवं आरक्षियांे के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें 85 नागरिक आरक्षकों को उनके अधिकृत पहचान पत्र प्रदान किए और उन्हें निष्काम सेवा, जन सुरक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का आव्हान किया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलैक्ट्रेट सभागार में 85 नागरिक आरक्षकों को उनके अधिकृत पहचान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि शांति काल में नागरिकों की सुरक्षा और समाज की निःस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, नागरिक सुरक्षा कोर कोई केवल औपचारिक पद नहीं, बल्कि यह देश प्रेम और समर्पण की जीवित मिसाल है। आपदा हो, मेला-त्यौहार हो या शांति व्यवस्था आपकी भूमिका सदैव अग्रणी रहती है।

अपने अंदर की ओजस्वी ऊर्जा को जगाए, समाज के अंतिम व्यक्ति की सुरक्षा का कवच बने और निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा का संकल्प पूरा कीजिए। अंत में सभी 85 आरक्षकों ने पूरे उत्साह और उसके साथ क्षेत्र में सुरक्षा, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 314

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *