फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे को सौंपा है। जिसमें आरक्षण की समीक्षा करने और जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की मांग की है।
सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने राष्ट्रपति के नाम सौपे ज्ञापन में कहा है कि आरक्षण का आर्थिक आधार होना चाहिए, अब समय आ गया है कि आरक्षण की भी समीक्षा होनी चाहिए। जो गरीब हैं उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए, जातिगत आरक्षण को खत्म करना चाहिए। तभी देश में हर नागरिक को बराबर का अधिकार मिलेगा। आरक्षण के कारण प्रतिभाशाली बच्चे अच्छे नंबर लाने के बाद भी नौकरियों से वंचित रह जाते है। जिससे उनके मन में हीन भावना पैदा होती है, ऐसा भेदभाव तुरंत समाप्त हो।
महासभा ने सवर्ण आयोग का गठन करने, एससी एसटी एक्ट समाप्त करने के अलावा यूजीसी काला कानून समाप्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ठा मोहन सिह, अशोक गर्ग, दिनेश शर्मा, नरेश चंद्र अरेले, पवन शर्मा, विष्णुकांत पचौरी, प्रवीण शर्मा, एसके भटनागर, मुकेश तिवारी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।








