-आयुष्मान कार्ड बनाने में शून्य प्रगति दर्शाने वाले सात नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संविदा चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओें की प्रगति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की।
कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मई में जिला स्वास्थ्य सूचकांको में जनपद की 8वीं तथा जून में 21 वीं रैंक प्राप्त होने पर खराब प्रदर्शन करने वाले ब्लाक जसराना, अरांव, टूंडला एवं शहरी क्षेत्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश के साथ उन्हे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मातृ स्वास्थ्य एवं जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसवों का 48 घंटों के भीतर शत प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। वहीं जननी सुरक्षा योजना भुगतान में फिरोजाबाद 87 प्रतिशत प्रगति के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है।
लेकिन जिला महिला चिकित्सालय में कम भुगतान (73.57 प्रतिशत) एवं लम्बित मामलों में सम्बन्धित जेएसवाई आपरेटरों से स्पष्टीकरण मागंने और कार्य में सुधार न होने पर सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। डीएम ने आयुष्मान भारत एवं गोल्डन कार्ड के प्रगति का मूल्यांकन करते हुए पात्र लाभार्थियांें के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाए, जिलें में कुल 1039554 लक्षित लाभार्थियों के सापेक्ष 727789 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुकें है। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड जनपद में 75.3 प्रतिशत ही बनाए गए है, जिस पर नाराजगी प्रकट की।
आयुष्मान कार्ड बनाने में शून्य प्रगति दर्शाने वाले 7 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के संविदा चिकित्सकों यूएचडब्ल्यूसी ओम नगर डा करन उपाध्याय, ककरऊ डा प्रिंस पाल धनगर, संत नगर प्राची गुप्ता, यादव कालोनी डा पियूषा यादव, दतौजी खुर्द रामेश्वर दयाल, एटा रोड टूंडला डा श्रेया सिंह, अजमेरी गेट उर्दू नगर डा अभिषेक यादव की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। जिलंे में सर्वाइवल कैंसर के बचाव के लिए यह टीकाकरण बालिकाओं को लगाया जाता है, परंतु टीकाकरण पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, सभी संस्थागत प्रसवों के समयबद्ध भुगतान, आयुष्मान कार्ड के विस्तार और नियमित टीकाकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राम बदन राम, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ योगेश गोयल, सीएमएस डॉ नवीन जैन सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के एमओआईसी उपस्थित रहें।








