फिरोजाबाद: न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद

-आइवे इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को उनके अधिकारों एवं पॉक्सों को कानून दी जानकारी

फिरोजाबाद। पॉक्सों जागरूकता अभियान के अंतर्गत आइवे इंटरनेशनल स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, लैंगिक अपराधों से संरक्षण तथा सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध कानूनी माध्यमों के प्रति जागरूक करना है।

जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश शिवा ने विद्यार्थियों को पॉक्सों अधिनियम, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों एवं संबंधित प्राधिकरणों तक सहायता पहुँचाने के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।

न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि जागरूकता ही बच्चों की सुरक्षा की पहली महत्वपूर्ण कड़ी है तथा किसी भी घटना को छिपाने के बजाय समय रहते उचित सहायता प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कानून केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई का माध्यम नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का महत्वपूर्ण साधन भी है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिनी यादव के अलावा शिक्षिक-शिक्षिकाऐं एवं बच्चे मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *