फिरोजाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर प्राथमिक विद्यालय ठारपूठा, नगर क्षेत्र में हर-हर महादेव, हर-हर हरियाली अभियान के अंतर्गत समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने तुलसी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एसआरजी जया शर्मा ने बताया कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। बच्चों को पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित हो सके। प्रधान अध्यापिका रश्मि वर्मा ने संदेश दिया कि बच्चों को संस्कार, संस्कृति और प्रकृति से जोड़ना ही भविष्य के हरित, स्वस्थ और जागरूक भारत की सशक्त नींव है।








