फिरोजाबाद: भाजपा पश्चिम मंडल ने निकाली वंदन कलश यात्रा

फिरोजाबाद। संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा वंदन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कैला मंदिर से प्रारम्भ हुई। जिसका नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने अभिनंदन किया। जो कि रामलीला चौराहा, माता मोहल्ला, डाकखाना चौराहा होते हुए जलेसर रोड आर्य नगर होते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के निवास पर पहुंची। महानगर अध्यक्ष ने वंदन कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सुहाग नगर पहुंची। जिसका सदर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने स्वागत किया। कलश यात्रा में वीरेंद्र सुमन, गौतम कुशवाहा, केशवदेव शंखवार, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, आनंद अग्रवाल, धर्मपाल राठौर, आनंद अग्रवाल, गौतम कुशवाह, करन राठौर, ब्रजभूषण प्रजापति, अनुराग सहयोगी, आकृति सहयोगी, राकेश राजौरिया, अर्चित गुप्ता, सचिन राजौरिया आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *