फिरोजाबाद: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाईयों ने बहनों को दिया उपहार

फिरोजाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा की थाली सजाकर भाइयों का तिलक किया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में भी कई दिनों से चहल-पहल बनी हुई थी। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। राखी और मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में पहुंचे। कई प्रमुख दुकानों पर घेवर की भी खूब मांग रही। दूर-दराज रहने वाली बहनें भी अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही घरों से निकल पड़ीं। बहनों ने भाइयों तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार किया।

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा होने के बावजूद बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घर पहुंचने के बाद बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और राखी बांधी। भाइयों का मिष्ठान खिलाकर मुंह मिठा कराया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उनके पसंद की उपहार दिया। इस दौरान भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, अपनापन और विश्वास की डोर और मजबूत होती दिखाई दी।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *