-28 अगस्त को जिलाधिकारी के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
फिरोजाबाद। मुनि एकत्व सागर महाराज पर हुए हमले के विरोध में सकल जैन समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। जैन समाज की ओर से भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन 28 अगस्त को प्रातः 9 बजे छदामीलाल जैन मंदिर के प्रवचन पाण्डाल में जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज का सानिध्य भी प्राप्त होगा। जैन समाज ने अधिक से अधिक संख्या में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।







