फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने शिक्षिकाओं को बांधी राखी

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, सौहार्द और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत किया। प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन पर्व हमें त्याग, बलिदान, स्वाभिमान, प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देता है। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को राखी बांधी, जिस पर शिक्षिकाओं ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी को घेवर वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रो. प्रीति अग्रवाल, प्रो. विनीता यादव, प्रो. विनीता गुप्ता, डॉ. रूमा चटर्जी, डॉ. माधवी सिंह, डॉ. अंजु गोयल, डॉ. नूतन राजपाल, डॉ. संध्या चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *