फिरोजाबाद: साधु अपने उपदेश से समाज में नफरत, स्वार्थ और धोखा का वायरस निकलते हैं-निर्भय सागर

-आचार्य श्री के सानिध्य में छदामी लाल जैन मंदिर में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का महापर्व

फिरोजाबाद। वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज छदामी लाल दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान है। प्रतिदिन सैकड़ो भक्त धर्मसभा में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करते हैं। अचार्य संघ के सानिध्य में प्रातः 7 से 9 बजे तक छदामी लाल जैन मंदिर में रक्षाबंधन महापर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही श्रेयांश नाथ भगवान का निर्माण कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

आचार्य श्री ने कहा व्यक्ति के जीवन की जो घटनाएं प्रेरक शिक्षाप्रद और संदेश वाहक बन जाती है, वे त्यौहार का रूप ले लेती है। गले मिलना हाथ मिलाना, भोजन करना, अभिवादन करना, एकता, सौहार्द और प्रेम वत्सल का प्रतीक है। इससे संबंध बनते हैं और जीवन में सुख शांति मिलती है। साधु वायरल होने के लिए उपदेश नहीं देते हैं, बल्कि समाज और देश में पहले हुए वायरस को निकालने के लिए उपदेश देते हैं। साधु अपने उपदेश से समाज में नफरत स्वार्थ और धोखा का वायरस निकलते हैं। देश में फेले अलगाववाद और आतंकवाद के वाइरस को दूर करते हैं।

प्रकृति में पहले प्रदूषण और शोषण की वायरस को दूर करते हैं। परिवार में फैले दिलों की दीवार और मान प्रतिष्ठा आदि के वाइरस को दूर करते हैं और आत्मा की अंदर बैठे धर अज्ञान मोह इत्यादि कर्म रूपी वायरस को निकाल कर सभी के लिए शुद्ध पवित्र और सुख शांति के रास्ता को प्रशस्त करते हैं। दिगंबर जैन परिषद एवं चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्म रक्षा एवं मुनि रक्षा हेतु चंदा प्रभु जैन खिड़की मंदिर से एक मौन जुलूस निकाला जाएगा, जो छदामी लाल जैन मंदिर पहुुंचेगा। एसडीएम, विधायक, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आदि के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। धर्म सभा में विनोद जैन मिलेनियम, अजय जैन एडवोकेट, मुकेश जैन, अरुण जैन पीली कोठी, अशोक जैन, राजेश जैन, निमेष जैन, शैलेंद्र जैन शैली, विशाल जैन, अनुज जैन, हीरालाल जैन, पंकज जैन, अजय जैन आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *