फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने जरूरतमंद बीमार महिला को एक लाख रू. सहायता राशि की प्रदान

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा एक 28 वर्षीय जरूरतमंद युवती को उपचार हेतु एक लाख रू. की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। किडनी की बीमारी से परेशान महिला को ऑपरेशन एवं चिकित्सा उपचार के लिए लगभग 8.5 लाख की आवश्यकता थी। परिवार इतनी बड़ी राशि जुटाने में आर्थिक रूप से असमर्थ था। मामले की जानकारी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल को हुई तो उन्होंने महिला शक्ति की पदाधिकारियों को अवगत कराया। अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल एवं महिला शक्ति के सभी सदस्यों ने संवेदनशीलता एवं मानवता का परिचय देते हुए युवती के उपचार हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। जिससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। सभी सदस्यों ने युवती के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की तथा समाज के लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *