-महापौर ने हवन-पूजन कर रखी निर्माण कार्य की आधारशिला
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर ने केसरी नंदन स्कूल, रेलवे लाइन के पास मोदी नगर नगला पचिया में सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया। यह निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा लगभग पचास लाख रू. से कराया जायेगा।
महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. 36 मौहल्ला मोदी नगर में अजय चक से सचिन के मकान के पास तक जयप्रकाश से श्याम सुन्दर तक, रामवीर से भीकम सिंह तक, वीरेंद्र से श्रीकृष्ण तक कच्ची गली में आरसीसी नाली एवं सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण 15 वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि 49 लाख 32 हजार 809 रू. से कराया जायेगा। महापौर ने बताया क्षेत्रिय लोगों की मांग पर शनिवार को मोदी नगर में सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया। क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से बारिश में जलभराव से मुक्ति मिलेंगी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। इस दौरान भगवानदास शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, मधुरिमा गुप्ता, आकृति सहयोगी, गीता राठौर, भगवान सिंह झा, शिलान्त जैन, अनुराग सहयोगी, गुड्डा पहलवान, चार्ली बघेल, ओमवीर, क्षेत्रिय नामित पार्षद मनोरमा प्रजापति, पार्षद धर्मपाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।








