फिरोजाबाद: वार्ड नं. तीन में 47 लाख रू. से होंगे विकास कार्य

-महापौर ने हवन-पूजन कर सड़क निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में नगर निगम महापौर द्वारा शहर में निरंतर विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड नं. तीन में लगभग 47 लाख रू. की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराएं जायेगे।

महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. तीन के मौहल्ला जगदम्बा नगर में महर्षि व्यास स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। रामा पब्लिक स्कूल से अमित तक आशीष से सुनील तक ठाकुर केसरिया वालो से जैन साहब के मकान तक मनोज से राजेश कुमार जैन तक एवं तुलसी राम से जैन के मकान तक 17 लाख 49 हजार 825 रू की धनराशि से सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी वार्ड में जगदम्बा नगर में वीरेंद्र गुप्ता से महर्षि व्यास स्कूल तक एवं लिंक गली राधिका मेडिकल राजेंद्र प्रसाद, रजत माहेश्वरी, डॉ साहब वाली गली एवं सती आश्रम वाली गली में 29 लाख नौ हजार, 740 रू. की धनराशि से सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा।

महापौर ने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना तथा नागरिकों के जीवन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है। उन्होने क्षेत्रवासियों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण एवं स्वच्छता में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इस अवसर क्षेत्रिय पार्षद रानी देवी, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र, लायक सिंह शंखवार, केशवदेव शंखवार, कैलाश झा, गुड्डा पहलवान, सतीश प्रजापति, गीता राठौर, भानु उपाध्याय, मनोज दिवाकर, दिनेश चंद्र, केडी जाटव आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 314

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *