फिरोजाबाद: विभव नगर जैन मंदिर की जलधारा देखने को उमड़ा जनसमूह

फिरोजाबाद। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर विभव नगर में मंगलवार को वार्षिक जलधारा महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव से मनाया गया। पीत वस्त्र धारण किए इंद्र बने पुजारी गाजे-बाजे के साथ जल लेकर आए तथा श्याम सुंदर जैन प्रधान के निर्देशन में भगवान शांतिनाथ सहित भगवान आदिनाथ, पारसनाथ व महावीर स्वामी का अभिषेक करके अपने भाग्य को सराहा। इससे पूर्व बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्यों से विधि विधान सहित जन्म कल्याणक का सस्वर पाठ कर पूजा की। अभिषेक के अंत में भक्तगणों ने गंधोदक मस्तक पर धारण करके अपने को सौभाग्यशाली मानते हुए मोक्ष की कामना की। जलधारा में राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप मित्तल एडवोकेट, विनोद जैन मिलेनियम, सेठ महावीर जैन, ललितेश जैन, सुरेश चंद जैन एडवोकेट, प्रमोद राजा, कुलदीप मित्तल एडवोकेट, चक्रेश जैन, प्रमोद सोनल, पवन जैन, मुकेश जैन, साहस जैन, आकाश, गौरव, मनोज जैन, संजय, राजेश चौधरी, अशोक भदावर, रोहित जैन, अनिल, मनीष, तरुण, वरुण आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 606

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *