फिरोजाबाद: व्यापारियों ने टूंडला विधायक को सौंपा ज्ञापन, ग्राम रैपुरा मार्ग का निर्माण कराने की मांग

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल तहसील अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति के नेतृत्व में टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर से मिला और ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्राम रेपुरा की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बेश शर्मा की मौजूदगी में व्यापारियों ने टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम रेपुरा का मुख्य मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा रहने के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचते है। व्यापारियों ने विधायक जी से उक्त सड़क का निर्माण कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार प्रजापति, आकाश कुमार, काली चरन, शिवकुमार, पप्पू, सुशील कुमार, विकास लहरी आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *