-एसएसपी सहित पुलिस टीम का किया स्वागत
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित किराना व्यापारी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में सफल अनावरण कर शत-प्रतिशत माल बरामद किए जाने पर व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए उन्हें माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
इसके बाद शाम को गल्ला मंडी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी, थाना दक्षिण प्रभारी मय पुलिस टीम, थाना उत्तर प्रभारी एवं थाना रसूलपुर प्रभारी का फूल-माला, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर नागरिक अभिनंदन किया गया।
व्यापारियों ने कहा कि चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की, जिससे व्यापारी वर्ग में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामनरेश कटारा ने की। इस दौरान महामंत्री राम यादव, सोरिश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता, नितेश अग्रवाल, यतींद्र गुप्ता, पदम अग्रवाल सहित व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।








