फिरोजाबाद: शहीद भगत सिंह की जयंती पर आप ने लगाया रक्तदान शिविर

फिरोजाबाद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को आम आदमी पार्टी द्वारा मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनंदन दास गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी और सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। आज उनके जन्मदिवस पर रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का संकल्प लेना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा और समाज के जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े होना पार्टी की प्राथमिकता है।

विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एड. अमित गर्ग ने कहा कि आज के युवाओं में सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना जरूरी है। ब्लड बैंक में डॉ. गरिमा की उपस्थिति में दो बजे तक 23 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर विख्यात शर्मा, सत्यभान यादव, ईलू राठौर, रजत पचौरी, कृष्णा, गोविंद झा, निर्मल वर्मा, सुनील निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 566

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *