फिरोजाबाद: संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने शैलेंद्र कुमार गुप्ता

-प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने संगठन का विस्तार कर सौंपी जिम्मेदारी
फिरोजाबाद। संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही संगठन की बार्षिक बैठक में जिले की टीम का गठन किया गया। जिसमें शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष, अमित जैन राजा को जिला महामंत्री, राहुल जैन को टूंडला नगर अध्यक्ष, विवेक जैन नगर महामंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुख्यमंत्री से मिलकर घरेलू व व्यवसायिक बिजली दरों को एक करने की बात रखी। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष से जिले में व्यापारियों के लिए बीमा राशि दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख कराने की मांग की है। साथ ही 60 साल बाद व्यापारी को पेंशन दी जाए। कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल, मनीष भदौरिया, आशीष पोरवाल, आनंद पोरवाल, दीपक जैन, धीरज जैन, हिमांशु शर्मा, यश जैन, विनीत राठौर, इलियास, सुनील भटनागर, विन्नी गुप्ता, मिंटा जैन, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *