फिरोजाबाद: संस्कार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते-महापौर

-संस्कार भारती ने गुरु पूर्णिमा केे अवसर पर तीन विभूतियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नटराज पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सीबी गेस्ट हाउस में किया। कार्यक्रम में शिक्षा, संगीत और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कर्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं भगवान नटराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा ध्येय गीत के साथ हुआ। इसके बाद देवती देवी विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना, भजन एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिए। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षाविद् प्रभा देसरवानी, तबला वादक शिवदयाल जिधान तथा योगाचार्य विनोद मुद्रा को शॉल, प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र, पीत दुपट्टा, नारियल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कामिनी राठौर ने कहा कि संस्कार भारती प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जयंती के रूप में मनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान करती है। संस्कार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते हैं और संस्कार भारती जैसी संस्थाएं भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान नटराज के पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान शिव को आदियोगी और आदि नर्तक माना जाता है। संस्कार भारती उन्हें अपना गुरु मानकर नटराज स्वरूप में पूजन करती है। अध्यक्षता उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल एवं संचालन महामंत्री प्रवीन अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष व्रजेश यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, धर्मेंद्र यादव, ब्रजप्रांत मंत्री शिवकांत पालिया, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, प्रांत संरक्षक शैलेश अग्रवाल, रमेश चंद बंसल, नितिन अग्रवाल, अशोक शर्मा, रविन्द्र बंसल, विकास बंसल, अंकित अग्रवाल, सोनम, कृष्णमुरारी अग्रवाल, उमेश गुप्ता, दयाशंकर गुरु, महेश गुप्ता, सजीव जैन, अनिल् अग्रवाल, दीपक गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन, उमाकांत बंसल आदि उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *