फिरोजाबाद: संस्कृत श्लोक लेखन प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, श्लोक गायन में आरती ने मारी बाजी

फिरोजाबाद। महात्मा गाँधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा संस्कृत सप्ताह के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संस्कृत भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं रुचि का विकास करना है। कार्यशाला में डॉ दीपा कन्नौजिया द्वारा संस्कृत की अनिवार्यता विषय पर व्याख्यान तथा भावना सिंह द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से वर्णाेच्चारण का ज्ञान प्रदान किया गया। संस्कृत श्लोक लेखन प्रतियोगिता में प्रथम सानिया, द्वितीय उरुज एवं तृतीय तनु राठौर ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक, गीत गायन प्रतियोगिता में आरती मौर्य प्रथम, तनु राठौर एवं रिया तिवारी द्वितीय और नेहा राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य वक्ता डॉ नीलम ने संस्कृत के महत्त्व का प्रतिपादन करते हुए उसमें रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रो प्रियदर्शिनी उपाध्याय, संस्कृत विभाग की अध्यक्ष प्रो राज्यश्री मिश्रा ने छात्राओं को संस्कृत भाषा में आगे बढ़ने की लिए प्रेरित किया। प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान डॉ निष्ठा शर्मा, प्रज्ञा केसरवानी, डॉ चर्चा, डॉ दीपा कनौजिया एवं डॉ प्रीति सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *