फिरोजाबाद: सांती सैलई मार्ग की बदहाली पर लोगों का फूटा गुस्सा

-ढपली बजाकर नगर निगम के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन

फिरोजाबाद। सांती सैलई मार्ग की जर्जर सड़क और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने अनोखे अंदाज में सड़क जाम कर हाथों में ढपली बजाते हुए नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

क्षेत्रवासियों का कहना था कि सांती सैलई मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिर में सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद सड़क पूरी तरह बदहाल है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे, जलभराव और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें देने के साथ-साथ ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *