फिरोजाबाद: रामगढ़ पुलिस ने 1.595 किलो गांजे के साथ दो शातिर अभियुक्तों को अलग अलग स्थानों से दबोचा

फिरोजाबाद। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 1 किलो 595 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर हिना धर्मकांटा से उर्दू नगर की ओर जाने वाली गली में कार्रवाई करते हुए फैजान पुत्र बॉबी परवेज, निवासी अब्बास नगर, थाना रामगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 840 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना रामगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 532/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने पत्थर वाली फैक्ट्री के पास हसमत नगर जाने वाली गली से रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरुद्दीन, निवासी काली माता मंदिर वाली गली, कश्मीरी गेट, थाना रामगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 755 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा है। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 533/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक फैजान के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे, जबकि रिहान उर्फ टाटा के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, चोरी सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *