फिरोजाबाद: हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज-डॉ योगेश गोयल

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय पर्व एवं हर घर तिरंगा अभियान के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी डॉ. नितिन तिवारी, डॉ. राजीव निषाद द्वारा महाविद्यालय परिसर के अधीन समस्त भवनों पर तिरंगा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर विभिन्न तिरंगा-थीम आधारित भव्य रंगोलियां बनाईं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान हम सभी में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए देश की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *