फिरोजाबाद: जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग-डीआईओएस

फिरोजाबाद। जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे से दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया जायेगा। डीआईओएस मुदिता पाण्डेय ने जनपद के समस्त बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक से संगोष्ठी में अपने विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियाँ है। इस संगोष्ठी में कक्षा 8 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *