फिरोजाबाद: 525 महिला लाभार्थियों को सदर विधायक व डीएम ने प्रदान की सिलाई मशीन

-विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बांटी गई टूल किट

फिरोजाबाद। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल हॉल में किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियो ंऔर अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की मंशा है कि देश की महिलाओं और युवाओं के हाथों में हुनर हो, विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत मिलने वाली यह टूल किट व सिलाई मशीनें स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाने की आवश्यकता है, आस पास के विद्यालयों व स्थानीय मांग के अनुसार कार्य कर महिलाऐं अपनी आय में वृद्धि कर सकती है, सिलाई और हस्तशिल्प हमेशा से भारतीय संस्कृति और परिवारों का हिस्सा रहा है, जिसे अब व्यवसाई रूप दिया जा सकता है।

इस अवसर पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 525 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित की गयी तथा इनके बैंक खातों में 4500 रू0 की राशि सीधे भेजी गयी। इसी के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को चौक वितरित किए गए। इस अवसर पर सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार व उपायुक्त उद्योग संध्या उपस्थित रहीं।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 467

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *