फिरोजाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने वन स्टॉप सेंटर फिरोजाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा महिलाओं को दी जा रही सहायता का अवलोकन किया। सचिव ने पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में सहायता की आवश्यकता वाली महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, आवश्यक परामर्श तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 467

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *