-दूध, फल एवं मिष्ठान खिलाकर लिया पुण्य लाभ
फिरोजाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को काबड़ यात्रियों का सीओ सिटी ने थाना प्रभारियों के संग पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। साथ श्रद्वालुओं को दूध, फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया।
सुहागनगरी में सीओ सिटी संतोष कुमार शर्मा ने थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुबे, थाना प्रभारी उत्तर रवि त्यागी के संग बंबा चौराहा कोटला रोड पर काबड़ यात्रियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ काबड़ियों को दूध, फल, मिष्ठान आदि का वितरण कर पुण्य लाभ लिया।
सीओ सिटी ने कांवड़ यात्रियों से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट है। इस दौरान कोटला चौकी प्रभारी विजय सिंह भी मौजूद रहे।








