-भक्तिमय भजनों और आकर्षक झांकियों से गूंजा मंदिर परिसर, उमड़ी भक्तों की भीड़
फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैला देवी सायंकालीन आरती समिति द्वारा मां कैला देवी मंदिर प्रांगण में विशाल देवी जागरण, भंडारा, छप्पन भोग एवं भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मां के दिव्य स्वरूप, छप्पन भोग और फूल बंगला के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और पूरा परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।
देवी जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘आज तेरा जगराता मां, आज पधारो’, ‘दौड़ी-दौड़ी आयो भवानी’ और ‘पर्वत पर बाजे नगाड़ो, मेरी मैया को’ जैसे भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। राजस्थान के करौली से आए पंजीकृत भगत हरिओम शर्मा तुल्ली ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। वहीं गायिका प्रीति शर्मा, दीक्षा शर्मा, सुरेंद्र परमार एवं मोनू शर्मा ने मां की भेंट प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने मां के छप्पन भोग एवं भव्य फूल बंगला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम पीयूष अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, राहुल कुमार, अंकित वर्मा योगाचार्य, निखिल वार्ष्णेय, आकाशदीप, शिवांशु श्रीवास्तव, संजय शर्मा, मनीष अग्रवाल, संदीप पोरवाल, सौरभ मित्तल, अभिषेक शर्मा, आनंद अग्रवाल, शिवा अग्रवाल, कृष्ण गोपाल, आशीष अग्रवाल, आशीष वर्मा, मोनू, मुकेश, हिमांशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनीता वर्मा, अभी तिवारी, काजल, कमली, मीरा, सचिन गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल, अरुल गुप्ता, अनीता, कृष्णा, कृष्णा, क्रिस, माधव, राघव अग्रवाल, बाबूराम, नितिन गोयल, आनंद तौमर, ऋषि बंसल, अनमोल, आदि का सहयोग रहा।








