फिरोजाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की आगामी 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की एक जिला कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प पर चर्चा की। यह अभियान 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत तहत कलश पूजन, कलश यात्रा, जनसंपर्क अभियान, संत सम्मेलन और जनसभा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
26 जुलाई को जिले के प्रत्येक बूथ पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा। बूथ समिति की बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म सर्टिफिकेट डाउनलोड किये जायेंगे। इस दौरान प्रमोद कुमार, डॉ. सत्यपाल राजपूत, डॉ. अमित गुप्ता, ओमेन्द्र बघेल, अजीत राजपूत, गोपाल कृष्ण सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय चक, सुरेंद्र सावन झा, विपिन शिवहरे, दिनेश गुप्ता, पूरन लोधी, पवन चक, अवनीश गुप्ता, आजाद जैन, शीलू सविता, देवांशु उपाध्याय, स्नेहलता कुशवाहा, बॉबी चौहान, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।







