फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली जगत जननी मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

-मॉ के भक्तों ने मॉ दुर्गा की जगह-जगह उतारी आरती, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

फिरोजाबाद। दुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में जगत जननी मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में मॉ नौ स्वरूपों की झांकिया आकर्षण का केद्र रही।

जगत जननी मां दुर्गा की शोभायात्रा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर मॉ दुर्गा की आरती उतारकर व हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्रा मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड होती हुई गोपाल आश्रम में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकिया विशेष आकर्षण का केद्र रही। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला, उसके बाद भगवान शंकर की बारात, मॉ कैला देवी, राधाकृष्ण, रामदरबार की झांकिया रहेगी।

सबसे आखिरी में शेर पर सवार जगत जननी मॉ की झांकी रही। जो कि अलग ही छटा बिखेर रही थी। मॉ के भक्तों ने माता रानी की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में राजकुमार मित्तल, अनिल जैन पिंकी, चट्टनलाल मित्तल, अजय अग्रंवाल, संजय अग्रवाल, अभिषेक मित्तल चंचल, उमेश अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल, मनीष गर्ग, गौरव गर्ग, अनुराग मित्त्ल, कुनाल मित्तल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, विकास बंसल, रविंद्र बंसल, रमेश बंसल, अजीत अग्रवाल, पीके जिंदल, देवीचरन अग्रवाल, संजय मित्तल, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *