फिरोजाबाद: कर्मचारी महासंघ ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या वीर सैनिकों को किया नमन

फिरोजाबाद। कर्मचारी महासंघ ने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर दो मिनट का मौन धारण कर उन वीर सैनिकों के शौर्य, साहस व सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया। साथ ही पेड़ लगाकर उनके अद्वितीय बलिदान को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम साहस और वीरता को याद करने का दिन है। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शहादत दिवस मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजली देना ही नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाना है। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि कारगिल विजय ऑपरेशन भारतीय सेना का शौर्य, साहस और सर्वाेच्च बलिदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में सदैव के लिए अंकित रहेगा। इस दिन को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। इस दौरान प्रांजलि कुशवाह, शिव कुमार, अशोक, राधेश्याम, रमेश चंद्र, सुशांत, आकाश अंकुश, हर्ष, माधुरी, गुंजन, रश्मी आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *