फिरोजाबाद: एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ प्रबंधन पर हुआ मंथन

-शिक्षक स्नातक निर्वाचन में मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक समन्वय पर दिया जोर

फिरोजाबाद। आर्य नगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 तारीख को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक खंड एमएलसी चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, महानगर जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर एवं सदर विधायक मनीष असीजा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने चुनाव को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बूथ स्तर पर तैयारियां पूरी करने, संबंधित मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का समुचित समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही चुनाव से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र यादव बाबा, विवेक अग्रवाल, रामनरेश कटरा, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, नरेश शर्मा नीटू, हरिओम वर्मा, विशाल पचौरी, लायक सिंह संखवार, राजीव गुप्ता, प्रचीर गुप्ता, गौतम कुशवाहा, अनुपम शर्मा, दुर्गेश यादव एवं केशव सिंह फौजी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *