फिरोजाबाद: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर की खरीददारी

-बाजारो में दिखी रौनक, भाईयों ने बहनों के लिए खरीदा उपहार

फिरोजाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजारों में राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी राखियों और आकर्षक सजावटी सामानों से सजे नजर आए।

नगर के सदर बाजार में इस बार बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। कार्टून कैरेक्टर, मोती, स्टोन, रेशम, चंदन तथा ब्रेसलेट डिजाइन वाली राखियां बहनों को खूब पसंद आ रही हैं। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी करती नजर आईं। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य सामान की खरीदारी की।

वहीं रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी विशेष तैयारियां की गई हैं। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार कराई हैं। त्योहार के चलते बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। वहीं बाजारों मे महिलाओं और युवतियों की भीड़ को देखकर दुकानदारो ंमें भी खुशी दिखाई दी।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *