फिरोजाबाद: रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड पर यात्रियों की रही भीड़

-धक्का, मुक्की के बीच बहनों ने की यात्रा

फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़-भाड़ रही। महिलाओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी बसों में सवार होने वाली बहनों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें अपने भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा ले रही हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही व्यवस्था संभाल ली है। पुलिसकर्मी यात्रियों की सहायता करने के साथ बसों के संचालन पर भी नजर रख रहे हैं। वहीं बस चालकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बस चालक बाहर से सवारी लेकर नहीं जायेंगे। सभी रोडवेज बसें बस स्टैंड के अंदर से होकर ही संचालित की जाएंगी। बस स्टेंड के अंदर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की भीड़ भाड़ रही। वहीं रेलवे स्टेशन पर सवारियों की भीड़ भाड़ रही। लोगों ने धक्का-मुक्की के बीच यात्रा की।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *