फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सरिता दीदी के सानिध्य में सिविल लाइन, दबरई में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरिता दीदी और ख़ुशी बहन नें जिलाधिकारी संतोष कुमार, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर के हाथों में रक्षासूत्र बांधा। साथ ही मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया और प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा कराया। पढ़ने के लिए राखी का आध्यात्मिक संदेश, ज्ञानवर्धक साहित्य दिया। इसके अलावा सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम, एसडीएम, बीएसए, सीएओ, एसपी सिटी, समाज कल्याण अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी।






