शिकोहाबाद: पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी राहुल को भेजा जेल

-फरार दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की चार टीमें गठित

शिकोहाबाद। युवती की एक होटल में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी निवासी बिजेन्द्र कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में घटना स्थल का दौरा किया। इसके बाद मृतका की सहेली और अस्पताल के कर्मचारी से पूछताछ की। इस दौरान एसएसपी ने चार टीमें गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती जो गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करती थी। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की युवती बुधवार को रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर आई थी। लेकिन वह शिकोहाबाद में रहने वाली अपनी सहेली के पास पहुंची। यहां उसने अपना बैग रखा और फ्रेश होने के बाद अपने मित्र राहुल के साथ चली गई। यह जानकारी थाना पुलिस की पूछताछ में उसकी मित्र काजल ने बताई है। वहीं पुलिस ने बालाजी मंदिर के सामने पेठा वाली गली में स्थित हास्पीटल के कर्मचारी हरिओम से भी पूछताछ की है।

पुलिस ने इन दोनों से गहन पूछताछ की और इस मामले में ठोस सुबूत और साक्ष्य संकलन किए। जिससे हत्यारोपी के विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई कराई जा सके। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आदित्य लांग्हे ने चार टीमें गठित की हैं। जिसमें दो थाना कोतवाली की और एसओजी तथा सर्विलांस टीम शामिल हैं। टीम इस पूरे मामले की जांच करने तथा भागे हुए हत्यारोपी के साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि भागे हुए हत्यारोपी के साथी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *