फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आदित्य लांग्हे ने ईवीएम, वीवीपेट की एफएलसी तैयारियों के संबंध में सयुंक्त निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस के पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल, मैटल डिटेक्टर एवं इस कार्य हेतु एक पुलिस नोडल ऑफिसर की तैनाती किये जाने के निर्देश दिये। एफएलसी के कार्य हेतु वेयर हाउस की सभी जगह साफ-सफाई, पीने के पानी एवं टॉयलेट आदि की समुचित व्यवस्था किये जाने एवं वेयर हाउस को फुल सैनिटाइज किये जाने के संबंध में प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया। वेयर हाउस में एफएलसी के दौरान जहां जहां बैरिकैंटिग की जानी है उसके संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया। निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल एवं प्रभारी अधिकारी ईवीएम/वीवीपेट, सुमित कुमार चौहान एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी आदि मौजूद रहें।





