फिरोजाबाद: एसपी सिटी ने पैदल गश्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

-सुहागनगर में लगे सावन मेले की व्यवस्थाओं को परखा

फिरोजाबाद। शहर में कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नालबंद चौकी से सेंटर चौराहे तक पैदल गश्त कर बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, राहगीरों और क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सुहाग नगर में लगे सावन मेले का निरीक्षण किया।

मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। गश्त में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *