फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के चुनाव में हरवीर सिंह यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि कृष्ण कुमार चौहान (केके) महासचिव निर्वाचित हुए। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।
अध्यक्ष पद पर हरवीर सिंह यादव ने 388 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं महासचिव पद पर कृष्ण कुमार चौहान (केके) 277 मत पाकर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। नई कार्यकारिणी में हरवीर सिंह यादव अध्यक्ष, केके चौहान महासचिव, डॉ. मनोज दीक्षित कोषाध्यक्ष, सुंदर सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहताश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आकाश गुप्ता, खुशबू जादौन और माधव प्रसाद यादव को सह सचिव की जिम्मेदारी मिली।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव कमेटी का आभार जताया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अजय कुमार राही, डीजीसी राजीव प्रियदर्शी, अशोक चंचल एडवोकेट, डॉ. दिनेश यादव एडवोकेट, रघुराज सिंह यादव एडवोकेट, नरेंद्र राठौर एडवोकेट, अब्दुल नगीन खान एडवोकेट, हरित यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव एडवोकेट, कौशल राठौर एडवोकेट, संजय सिंह यादव एडवोकेट, दिलीप यादव एडवोकेट, प्रेम किशोर यादव एडवोकेट, पंजाव सिंह वर्मा एडवोकेट और भूपेंद्र राठौर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।





