फिरोजाबादL गरीबी किसी एक जाति के घर पैदा नहीं होती, आरक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा की मांग

फिरोजाबाद। सत्यम शिवम सुंदरम फाउंडेशन ने जाति-आधारित आरक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा करने तथा प्रत्येक समाज के निर्धन एवं वास्तविक रूप से वंचित लोगों को समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संस्था की अध्यक्ष सरिता जादौन ने कहा कि यह पहल किसी जाति अथवा समाज के विरोध में नहीं है, बल्कि निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को न्यायपूर्ण अवसर दिलाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि गरीबी किसी एक जाति के घर पैदा नहीं होती, इसलिए जरूरतमंद लोगों को उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए। संस्था ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही समान अवसर और सामाजिक न्याय की दिशा में सार्थक पहल संभव है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *