फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय, दुर्गा नगर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर नगर के गणमान्य अग्रबंधुओं, मातृशक्ति एवं समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार रखे। साथ ही 11 अक्टूबर को निकलने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया।
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक ब्रजेश्वर बंसल, पूर्व कुलपति आगरा विश्व विद्यालय जीके अग्रवाल, नरेन्द्र प्रकाश मित्तल ईकरी, हनुमान प्रसाद गर्ग, देवीचरन अग्रवाल, पीक .झिंदल ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, एकता, समानता, सेवा, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। समाज की एकजुटता एवं सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष की शोभायात्रा को भव्य, ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जाएगा। संयोजक नमन बंसल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अग्रबंधुओं का स्वागत करते हुए जयंती महोत्सव को सफल बनाने हेतु सभी से सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया। संचालन अतुल गर्ग ने किया।
इस अवसर पर ललितेश जैन, किशन बिहारी गर्ग, विपुल अग्रवाल, मुकेश बंसल, मोहन लाल जिंदल, प्रदीप टंडन, सुनील टंडन, मनोज बंसल लल्ला, सुरेंद्र बंसल हरि बाबू, अमित बंसल, अनुग्रह गोपाल, विकास बंसल, राहुल गोयल, निपुन अग्रवाल, अमरराज झिंदल, अजय अग्रवाल, वंशज अग्रवाल, साक्ष्य बंसल, प्रदीप अग्रवाल, जानकी प्रसाद बंसल, कृष्णमुरारी लाल अग्रवाल, आनंद मित्तल, अजीत अग्रवाल, भारतेन्दु राजू, राधेश्याम मित्तल एवं श्री अनिल चॉयस, श्री प्रवीन् अग्रवाल् बैध् जी, विवेक् अग्रवल् अग्र महिला संगठनों से श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती आभा जैन, श्रीमती अर्चिका सिंघल, भावना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।








