फिरोजाबाद: हटाए गए नलकूप ऑपरेटरों ने नगर निगम परिसर में दिया धरना

-नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
फिरोजाबाद। बगैर नोटिस नौकरी से हटाए नलकूप ऑपरेटरों ने कांग्रेस व श्रमिक नेताओं के साथ निगम में धरना दिया। धरना पर बैठे नलकूप ऑपरेटर को नगर आयुक्त प्रशांत नागर में एक सप्ताह मेें समुचित निर्णय का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। वर्ष 2014 में नौकरी से हटाए गए 103 नलकूप ऑपरेटर निगम में नौकरी बहाली की मांग कर रहे है। नलकूप ऑपरेटरों के पक्ष में उच्चतम न्यायालय ने भी जरूरी निर्देश दिए है। न्यायालय के निर्देर्शो के आधार पर नौकरी बहाली की मांग कर रहे ऑपरेटर सोमवार को निगम परिसर में धरने पर बैठ गये। हलांकि धरना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त प्रशंात नागर ने धरना पर बैठे लोगों से बातचीत की। नगर आयुक्त ने नलकूप ऑपरेटरों को एक सप्ताह में समुचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान विशाल दीक्षित, नवीन यादव, विष्णु कांत पचौरी के अलावा धर्मसिंह यादव एडवोेकेट आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 314

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *