फिरोजाबाद: संत रविदास के विचार समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक न्याय का संदेश देते है-डॉ सतीश दिवाकर

-भाजपा महानगर की समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के सफल संचालन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की गई।

भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, सद्भाव और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का समरसता संकल्प अभियान संत रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि 29 जुलाई से प्रारंभ होने वाले समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संत गुरु रविदास महाराज के जीवन-दर्शन एवं सामाजिक समरसता के संदेश को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं। अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सेवा, समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कार्यशाला में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने तथा समरस एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर दौरान नानक चंद्र अग्रवाल, बीएल वर्मा, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, डॉ एसपी लहरी, केशव सिंह फौजी, रामनरेश कटारा, आकाश गुप्ता, राम लड़ैती लकी, सौरभ शिवहरे, दुर्गेश यादव, विमलेश जाटव, मनीष राठौर, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, प्राचीर गुप्ता, सतवीर गुर्जर, सत्य प्रकाश यादव, लायक सिंह संखवार, शिवम दीक्षित, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी, नीता धनकर आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *