फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया।
जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी प्रथमिकता है, सभी ब्लॉक अध्यक्ष क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी।
राहुल गांधी देश के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में छात्रों के साथ हुई अन्यायपूर्ण घटनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं युवाओं के भविष्य से किए जा रहे खिलवाड़ पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि आज देश का छात्र और युवा वर्ग अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित किया है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ हर संघर्ष में मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।
बैठक में महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, हाजी सईद पटेल, रामनाथ यादव, हाजी नसीर अहमद, धर्मसिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, राजवीर सिंह यादव, सगीर कुरैशी, अजय यादव, यश दुबे, चांद कुरैशी, धर्मेंद्र यादव, लाला राईन, रामसेवक वैध,शैलेन्द्र शुक्ला, संदीप कुमार, रामनाथ यादव, उमर फारूक, अनिल यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।








