फिरोजाबाद। संस्कार भारती ब्रजपांत द्वारा आगरा के सेंट एंडोर्स स्कूल के डॉ. राम ऑडिटोरियम में 101 कला गुरुओ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संगीत, साहित्य, नृत्य, लोककला सहित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के साहित्य कला से प्रख्यात गीतकार यशपाल यश, संगीत कला से डॉ. मयंक भटनागर सहित नृत्य व संगीत कला की डॉ. स्नेहलता शर्मा को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती महानगर फिरोजाबाद के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, कार्यकारणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तीनों कला गुरुओ को बधाई दी।








